▶ यूट्यूब

बच्चे के साथ दस मिनट

ये खेल बच्चे के अकेले खेलने के लिए नहीं हैं. आप पास बैठिए, सवाल पूछिए, और सही जवाब पर ताली बजाइए. बस इतना ही काफ़ी है.

आपके लिए

क्योंकि सवाल सिर्फ़ बच्चों तक नहीं रुकते.

पाठ माता-पिता के लिए अंग्रेज़ी वह अंग्रेज़ी जो किसी ने नहीं सिखाई — भाव पूछना, शिक्षक से मिलना, बच्चे स्कूल से जो शब्द लाते हैं. एक पाठ दस मिनट, अपनी भाषा में. पहला पाठ शुरू करें इक्कीस पाठ बच्चे को समझते हुए वह सुनता क्यों नहीं, इस उम्र में क्या नहीं आता, और वे बातें जो हमसे किसी ने नहीं कीं. कोर्स शुरू करें नौ कहानियाँ बाप्पा की सीख कोई आपके जूते पर पैर रख देता है. उसमें चार सेकंड लगते हैं, पर आगे का पूरा दिन ख़राब होता है. पकड़कर रखने और छोड़ देने की नौ कहानियाँ. कहानियाँ पढ़ें नब्बे शब्द वे असल में क्या कह रहे हैं आपका बच्चा असल में क्या कह रहा है. Bunk, proxy, senti, lafda और फ़ोन से आए शब्द. जानें

या कोई भी चुनें

हर अक्षर और हर अंक का अपना पाठ है — पाँच तस्वीरें जो खुद बोलती हैं, फिर खेल, फिर वीडियो।

अंग्रेज़ी

एक छोटा क्रम

1 साथ में वीडियो देखो यूट्यूब पर चार-पाँच मिनट का एक पाठ. बच्चे को ज़ोर से बोलने को कहें.
2 फिर खेल खेलो उसी पाठ का खेल. ग़लती हो तो चलेगा — समय का दबाव नहीं.
3 दिन में एक बार पूछें खाने के समय: "आज क्या सीखा?" — सीखा हुआ वहीं पक्का होता है.

आज ही करके देखें

हम क्या इकट्ठा नहीं करते

इस साइट पर लॉगिन नहीं, खाता नहीं. आपके बच्चे का नाम, उम्र या फ़ोटो हम कभी नहीं माँगते — क्योंकि उसकी ज़रूरत ही नहीं.

▶ यूट्यूब चैनल